श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स इन हिन्दी - Shree Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥
बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार ।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ॥
॥चौपाई॥
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर
राम दूत अतुलित बल धामा ।
अञ्जनि-पुत्र पवनसुत नामा
महाबीर बिक्रम बजरङ्गी ।
कुमति निवार सुमति के सङ्गी
कञ्चन बरन बिराज सुबेसा ।
कानन कुण्डल कुञ्चित केसा
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै ।
काँधे मूँज जनेउ साजै
सङ्कर सुवन केसरीनन्दन ।
तेज प्रताप महा जग बन्दन
बिद्यावान गुनी अति चातुर ।
राम काज करिबे को आतुर
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया ।
राम लखन सीता मन बसिया
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा ।
बिकट रूप धरि लङ्क जरावा
भीम रूप धरि असुर सँहारे ।
रामचन्द्र के काज सँवारे
लाय सञ्जीवन लखन जियाये ।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये
रघुपति कीह्नी बहुत बड़ाई ।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई
सहस बदन तुह्मारो जस गावैं ।
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा ।
नारद सारद सहित अहीसा
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते ।
कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीह्ना ।
राम मिलाय राज पद दीह्ना
तुह्मरो मन्त्र बिभीषन माना ।
लङ्केस्वर भए सब जग जाना
जुग सहस्र जोजन पर भानु ।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं ।
जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं
दुर्गम काज जगत के जेते ।
सुगम अनुग्रह तुह्मरे तेते
राम दुआरे तुम रखवारे ।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे
सब सुख लहै तुह्मारी सरना ।
तुम रच्छक काहू को डर ना
आपन तेज सह्मारो आपै ।
तीनों लोक हाँक तें काँपै
भूत पिसाच निकट नहिं आवै ।
महाबीर जब नाम सुनावै
नासै रोग हरै सब पीरा ।
जपत निरन्तर हनुमत बीरा
सङ्कट तें हनुमान छुड़ावै ।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै
सब पर राम तपस्वी राजा ।
तिन के काज सकल तुम साजा
और मनोरथ जो कोई लावै ।
सोई अमित जीवन फल पावै
चारों जुग परताप तुह्मारा ।
है परसिद्ध जगत उजियारा
साधु सन्त के तुम रखवारे ।
असुर निकन्दन राम दुलारे
अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता ।
अस बर दीन जानकी माता
राम रसायन तुह्मरे पासा ।
सदा रहो रघुपति के दासा
तुह्मरे भजन राम को पावै ।
जनम जनम के दुख बिसरावै
अन्त काल रघुबर पुर जाई ।
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई
और देवता चित्त न धरई ।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई
सङ्कट कटै मिटै सब पीरा ।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा
जय जय जय हनुमान गोसाईं ।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं
जो सत बार पाठ कर कोई ।
छूटहि बन्दि महा सुख होई
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा ।
होय सिद्धि साखी गौरीसा
तुलसीदास सदा हरि चेरा ।
कीजै नाथ हृदय महँ डेरा
॥दोहा॥
पवनतनय सङ्कट हरन मङ्गल मूरति रूप ।
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप ॥
Tag-श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स इन हिन्दी - Shree Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi