बन्नी के गीत - बन्नी मेरी माला डालेगी - Banni ke Geet -Banni Meri Mala Daalegi
माला डालेगी बन्नी मेरी माला डालेगी
जरा सा जरा सा जरा सा
नीचे होजा बन्ना बन्नी माला डालेगी
बन्नी जी की खातिर बन्ना बिंदिया लायेगा
बिंदिया को लगाकर बन्नी गाना गाएगी
(हो बिंदिया चमकेगी चूड़ी खनकेगी
तेरी नीदं उड़े तो उड़ जाए )
माला डालेगी बन्नी मेरी माला डालेगी
जरा सा जरा सा जरा सा
नीचे होजा बन्ना बन्नी माला डालेगी
बन्नी जी की खातिर बन्ना झुमका लायेगा
झुमका को पहनकर बन्नी गाना गाएगी
(झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में
झुमका गिरा झुमका गिरा झुमका गिरा
हाय हाय हाय )
माला डालेगी बन्नी मेरी माला डालेगी
जरा सा जरा सा जरा सा
नीचे होजा बन्ना बन्नी माला डालेगी
बन्नी जी की खातिर बन्ना चूड़िया लायेगा
चूड़िया को पहनकर बन्नी गाना गाएगी
(मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां है
जरा ठहरो सजन मजबूरियां है )
माला डालेगी बन्नी मेरी माला डालेगी
जरा सा जरा सा जरा सा
नीचे होजा बन्ना बन्नी माला डालेगी
बन्नी जी की खातिर बन्ना पायल लायेगा
पायल को पहनकर बन्नी गाना गाएगी
(पैरों में बंधन है पायल ने मचाया शोर
सब दरबाजे करलो बंद देखो आये आये चोर )
माला डालेगी बन्नी मेरी माला डालेगी
जरा सा जरा सा जरा सा
नीचे होजा बन्ना बन्नी माला डालेगी
बन्नी जी की खातिर बन्ना चुनर लायेगा
चुनर को ओढ़कर बन्नी गाना गाएगी
(लाल दुपट्टा उड़ गया बैरन हवा के झोके से
मुझको पिया ने देख लिया हाय रे धोके से )
Tag-बन्नी के गीत - बन्नी मेरी माला डालेगी - Banni ke Geet -Banni Meri Mala Daalegi