भात के गीत - मेरा छोटा भातैया - Bhat ke Geet- Mera Chota Bhataiya
मेरा छोटा भातैया भात लेके आया जरा देखना ,
ओ जी जरा देखना
झुमका भी लाया भैया झाले भी लाया
कुंडल की जोड़ी हवा में उड़ी जाए जरा देखना
ओ जी जरा देखना
मेरा छोटा भातैया ...........
हरवा भी लाया भैया लड़ियाँ भी लाया
लटकन की जोड़ी हवा में उड़ी जाए जरा देखना
ओ जी जरा देखना
मेरा छोटा भातैया ...........
चूड़ी भी लाया भैया घ ड़ियाँ भी लाया
कंगन की जोड़ी हवा में उड़ी जाए जरा देखना
ओ जी जरा देखना
मेरा छोटा भातैया ...........
पायल भी लाया भैया गुच्छा भी लाया
बिछुआ की जोड़ी हवा में उड़ी जाए जरा देखना
ओ जी जरा देखना
मेरा छोटा भातैया ...........
साड़ी भी लाया भैया लंहगा भी लाया
चुनर की जोड़ी हवा में उड़ी जाए जरा देखना
ओ जी जरा देखना
Tag-भात के गीत - मेरा छोटा भातैया - Bhat ke Geet- Mera Chota Bhataiya