हल्दी के गीत-हल्दी ना लगाओ -Hald ke Gee - Haldi Na Lagao
मई जून का महीना गर्मी ने किया शोर
हल्दी ना लगाना मेरी बन्नी है कमजोर
सिर बन्नी के टीका सोहे
टीका पर लागे मीना मीना पर लागे मोर
हल्दी ना लगाना.........
मई जून का महीना गर्मी ने किया शोर
गले बन्नी के हरवा सोहे
हरवा पर लागे मीना मीना पर लागे मोर
हल्दी ना लगाना.........
मई जून का महीना गर्मी ने किया शोर
हाथ बन्नी के कंगन सोहे
कंगन पर लागे मीना मीना पर लागे मोर
हल्दी ना लगाना.........
मई जून का महीना गर्मी ने किया शोर
पैर बन्नी के पायल सोहे
कंगन पर लागे मीना मीना पर लागे मोर
हल्दी ना लगाना.........
मई जून का महीना गर्मी ने किया शोर
तन बन्नी के लंहगा सोहे
लंहगा पर लागे मीना मीना पर लागे मोर
Tag - हल्दी के गीत-हल्दी ना लगाओ - Haldi ke Gee - Haldi Na Lagao